अगले 4 से 5 घंटो में छत्तीसगढ़ के इन 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने के आसार हैं।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने दोपहर 3:40 बजे यह अलर्ट जारी किया है। उन्होंने अगले 4 घण्टों में प्रदेश के 8 जिलों में मौसम के तेवर दिखाने की संभावना जताई है। इनमें मुंगेली,पेंड्रा, बिलासपुर,बालोद ,रायगढ़, गरियाबंद,धमतरी,कांकेर, कोंडागांव और इससे लगे जिले शामिल है।

