July 21, 2026

Government Job 2022: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए आयकर विभाग में निकली बंपर वैकेंसी

sarkari naukri

नई दिल्ली: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आयकर विभाग में नौकरी का एक सुनहरा मौका है। बता दें कि आयकर विभाग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 24 वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2022 है। खास बात यह है कि इन पदों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके प्रतिभाशाली खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जानी हैं।


भारतीय आयकर विभाग ने टैक्स असिस्टेंट सहित मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन फॉर्म आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह फार्म नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर भेजना होगा।

वैकेंसी का डिटेल
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 1 पद
टैक्स असिस्टेंट- 5 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18 पद

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
टैक्स असिस्टेंट- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की दर से डाटा एंट्री स्पीड।
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 10वीं पास होना चाहिए।

खेल संबंधी योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी खेल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ होनाा चाहिए।
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज या इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शामिल हुआ होना चाहिए।
ऑल इंडिया स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में स्टेट स्कूल टीम की ओर से खेला होना चाहिए।

आयु सीमा
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 18 से 30 साल
टैक्स असिस्टेंट- 18 से 27 साल
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18 से 25 साल

नोट- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।


You may have missed