April 18, 2026

धमतरी में जन्मदिन के दिन ही युवक का मर्डर: रामनवमी के जुलूस में चाकूबाजी का हुआ शिकार

chakuuu

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी से हत्या की एक वारदात सामने आई है, जहां हत्यारों ने रामनवमी के जुलूस में शामिल होने आए युवक की भीड़ में चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि रामनवमी के जुलूस के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के चमेली चौक के पास भीड़ में संबलपुर के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।


ग्राम संबलपुर निवासी 20 साल के युवक सोनू नेताम एक राइस मिल में काम करता था। मृतक अपना जन्मदिन मनाने अपनी बहन से मिलने पहुंचा था। रविवार को उसका जन्मदिन था। दोस्तों के साथ वह रामनवमी का जुलूस देखने आया था, इसी दौरान चमेली चौक के पास खून से लथपथ पाया गया। जिसे बाइक में उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी भुवनेश्वर नाग ने बताया कि चाकूबाजी में सोनू नेताम की मौत हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। यह घटना रविवार देर रात चमेली चौक की है।


You may have missed