May 19, 2024

पहाड़ पर आपस में टकराई रोप-वे की कई ट्रॉलियां, एक की मौत कई घायल


देवघर: झारखंड के देवघर में स्थित त्रिकुट पहाड़ पर रविवार को अचानक रोप-वे का सैप टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अभी भी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव कार्य कर रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और कई लोग अभी भी लापता हैं।


कर्मचारी रोप-वे को ठीक करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। देवघर के उपायुक्त मजूनाथ भजंत्री भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग मदद और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

इस रोप-वे में कुल 22 केबिन हैं और दोपहर बाद जैसे ही इसे चलाया गया इसकी रस्सी के ऊपरी हिस्से का सैप टूट गया था। इस हादसे के कारण पिछले 20 घंटे से 48 लोग पहाड़ी पर ही फंस हुए हैं। इसके बाद एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया। हालांकि, बाद में लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर अभी भी लोग फंसे हुए हैं और उन्हें ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है।

रविवार को यहां पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, इसी दौरान ऊपर की ओर जा रही ट्राली उससे टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्राली ऊपर ही थीं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

इस हादसे को हुए करीब 20 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को सुरक्षित निकाला नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि, करीब 18 ट्रालियां ऊपर ही फंसी हुई हैं, जिसमें 48 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि, लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पंखे की तेज हवा से ट्रालियां हिलने लगीं, इससे लोगों की जान पर बन आई। जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि, फिलहाल रोपवे बंद है। ट्राली के डिस्पेलस होने से दुर्घटना घटी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि, रोपवे हादसे में दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। लोग अभी ऊपर ही फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं डीसी देवघर ने हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि रविवार को 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।