बॉलिवुड के अब इस मशहूर अभिनेता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुंबई: 11 अप्रैल की सुबह बॉलिवुड के लिए एक बड़ी दुखभरी खबर लेकर आई। पॉप्युलर फिल्म ऐक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार सुब्रमण्यम लंबे समय से बीमार थे और उन्हें Pancreatic कैंसर था।


शिव कुमार सुब्रमण्यम पिछले साल फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थीं। शिव कुमार के निधन से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
2 महीने पहले ब्रेन ट्यूमर से बेटे की मौत
फिल्ममेकर बीना सरवर ने शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर ऐक्टर को श्रद्धांजलि दी और बताया कि दो महीने पहले ही उनके बेटे जहान की ब्रेन ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी।
इन फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रहे शिव कुमार सुब्रमण्यम
शिव कुमार सुब्रमण्यम ने विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ और सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ का स्क्रीनप्ले लिखा था। इन फिल्मों के अलावा शिव कुमार ‘2 स्टेट्स’, ‘तीन पत्ती’, ‘प्रहार’ और रानी मुखर्जी स्टारर ‘हिचकी’ में भी नजर आए थे। शिव कुमार सुब्रमण्यम ने टीवी शो ‘मुक्ति बंधन’ में भी काम किया था।

