छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: प्रदेश के इन 25 जिलों में कोई नया मामला नहीं, वहीं इन 3 जिलों सेमी मिले इतने मरीज
रायपुर: स्वस्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.06 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 5 हजार 26 सैंपलों की जांच में 03 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 10 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।


राजधानी रायपुर में आज 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब 32 मामले सक्रिय हैं।
आज दुर्ग, रायपुर एवं सूरजपुर से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। 15 जिले राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
आज 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 10 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/kr4eqVJY7D
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 13, 2022

