April 18, 2026

मौसम अपडेट: अगले कुछ घटों में प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

BARISHHH

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले चार घंटे में कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इनमें पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और इससे लगे जिले शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मौसम बहुत ज्यादा खराब रहने की संभावना है।



You may have missed