March 29, 2024

रोहित शर्मा पर लगा 24 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है वजह


नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा को हार के बाद एक तगड़ा झटका लगा है, उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रोहित पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें चेतावनी भी दी गई है। रोहित ने इस मैच में 17 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए थे, उनकी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।


टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने शिखर धवन और मयंक की पारियों की बदलौत 198 रन बनाए। धवन ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। जबकि मयंक ने 32 गेंदों में 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। जबकि इसकी जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना सकी।

मुंबई की हार के बाद कप्तान रोहित पर जुर्माना लगाया है। उन्हें स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर देने होंगे। इसके साथ-साथ उन्हें चेतावनी दी गई है। अगर अगले मैच में भी ऐसा होता है तो उन पर एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मुंबई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने 23 रनों से हराया। इसके बाद उसे केकेआर ने 5 विकेट से हराया। मुंबई को चौथे मैच में बैंगलोर ने 7 विकेट से हराया था।