April 18, 2026

बंगाल मॉनिटर छिपकली से गैंगरेप, पुलिस ने चार लोगों को किया अरेस्ट

bengal monitor lizard

महाराष्ट्र: पुलिस ने बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से रेप करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गोठाणे गांव के पास सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी पेशे से शिकारी हैं और इन्होंने गोठाणे के गाभा इलाके में सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के कोर जोन में बतौर टूरिस्ट एंट्री ली थी।


घटना से हैरान वन अधिकारी आरोपों पर चर्चा करने के लिए भारतीय दंड अदालत में मामले को उठाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 


You may have missed