एक्ट्रेस कंगना रनौत का बड़ा खुलासा: शाहिद कपूर के साथ रात गुजारने में नहीं आया था मजा, उसने पूरी रात…
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने खुलासे को लेकर काफी चर्चा में है। इस बार कंगना ने शाहिद कपूर के बारे में खुलासा किया है। जिससे सुनने के बाद फैंस हैरान रह गए।


बता दें कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने फैंस के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बताया है कि वो शाहिद कपूर के साथ रात गुजार चुकी हैं। उन्होंने बताया है कि एक बार उन्हें न चाहते हुए भी बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ रात गुजारनी पड़ी थी। जिसके चलते वो परेशान हो गई थी। कंगना ने बताया कि शाहिद के साथ बिताई वो रात उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
उन्होंने बताया कि जब फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग चल रही थी। उस दौरान उन्हें रात में एक जगह रुकना था। लेकिन वहां ज्यादा कॉटेज नहीं थे। रुम की कमी के चलते शाहिद कपूर, कंगना रनौत और कुछ क्रु मेंबर्स को एक कमरे में ही रुकना पड़ा था। लेकिन कंगना के परेशान होने के पीछे का कारण कुछ और था। दरअसल पूरी रात शाहिद और क्रु मेंबर्स ने गाना-बजाना किया। जिसके चलते कंगना सही से सो भी नहीं पाई। इसलिए वो परेशान हो गई थी और उनके लिए वो रात किसी बुरे सपने से कम नहीं थी।
एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी के बारे में अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। जिसमें उनका कहना था कि फिल्म के लिए आलिया को कास्ट करना सही नहीं था।

