Video: पति की दूसरी शादी में अचानक पहुंची पहली पत्नी, फिर जमकर हुई चप्पल से पिटाई
उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां के गदरपुर में एक शादी के दौरान तब जमकर हंगामा हुआ जब दूल्हे (Groom) की पत्नी होने का दावा करते हुए एक महिला पुलिस के साथ शादी के समारोह में पहुंच गई और फिर सबके सामने दूल्हे की पिटाई की.


महिला ने चप्पल से की दूल्हे की पिटाई
बता दें कि महिला ने दूल्हे की चप्पल से पिटाई की. हंगामा देखकर पुलिस (Police) दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई. दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
*दूल्हे की चप्पल से पिटाई*
बीच सड़क पर दूल्हे की चप्पल से पिटाई
दूसरी शादी में अचानक पहुंची पहली पत्नी
सरेराह चप्पल से कर दी पति की पिटाई
हंगामे के बाद पुलिस ने शादी को रुकवा दिया
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर का मामला#उत्तराखंड #Uttarakhand #ViralVideo pic.twitter.com/lBSimOJP7R— जनहित खबर छत्तीसगढ़ (JKC NEWS) (@JkcNews) April 16, 2022
शादी में पहुंचकर महिला ने किया ये दावा
जान लें कि गदरपुर की कंबोज धर्मशाला में एक विवाह समारोह चल रहा था. तभी अचानक एक महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई. उसने दावा था कि दूल्हा उसका पति है और उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है.
पति से चल रही थी अनबन
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज की मांग करता है, इसकी वजह से उसकी पति से अनबन चल रही थी. उसे किसी से पता चला कि उसका पति गदरपुर में दूसरी शादी कर रहा है. वहीं महिला के भाई ने आरोप लगाया कि पहले उसकी बहन को धोखा दिया गया है और अब उसका जीजा दूसरी शादी कर रहा है.
इस दौरान पहले महिला और उसके साथ आए लोगों ने दूल्हे की जमकर चप्पलों से पिटाई की, बाद में जब दुल्हन के पक्ष को दूल्हे की पहली शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने भी दूल्हे की पिटाई की. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी को रोक दिया.

