June 4, 2026

भगवा रंग में रंगा रायपुर शहर: जय श्री राम के नारे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

raipur hanuman jayanti 2022

रायपुर: राजधानी रायपुर शनिवार की रात भगवा रंग में रंगा नजर आया। चारों तरफ जय श्रीराम के नारे थे और भक्ति गीतों पर नाचते युवक नजर आ रहे थे। मंदिरों में भगवान हनुमान के भजन बज रहे थे और हर सड़क पर भंडारे के बीच भक्त प्रसाद लेते दिखे। हनुमान जयंती की शाम शिवसेना ने रायपुर शहर में भगवान राम का एक विशाल जुलूस निकाला।


पिछले 30 सालों से भी अधिक समय से रायपुर में लगातार रामनवमी के मौके पर शिवसेना ऐसा जुलूस निकालती है। कोविड की वजह से जुलूस और बड़े धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई थी। मगर इस बार राम भगवान राम के जुलूस की रौनक रायपुर शहर में देखने को मिली। फूल चौक से शुरू होकर यह जुलूस जय स्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकाली पारा, बढ़ाई पारा एमजी रोड से होता हुआ वापस फूल चौक लौटा।

फूल चौक पर शिवसेना ने अपना एक मंच भी तैयार किया था, यहां पर कार्यक्रम में बतौर अतिथि रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर भी पहुंचे। शिवसेना नेता धनंजय परिहार से उन्होंने मुलाकात भी की। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए एजाज ढेबर ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने की सीख दी। इस जुलूस में शामिल झांकियों में भगवान राम और बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। डीजे और धुमाल की जोशीली धुनों के बीच यह जुलूस शहर भर में भ्रमण करता नजर आया।


You may have missed