Cristiano Ronaldo: फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे का निधन
नई दिल्ली : मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्डो ने 18 अप्रैल की देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संदेश में लिखा है, ‘बड़े ही दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दुख है। केवल हमारी बेबी गर्ल का जन्म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है। हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया।’


रोनाल्डो ने लिखा कि इस घटना से हम पूरी तरह हताश हैं और सभी से अपील करते हैं कि निजता का ख्याल रखा जाए। हमारा बेटा हमारा फरिश्ता था, हम उसे हमेशा प्यार करेंगे’।
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) April 18, 2022
बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अस्पताल से तस्वीर भी शेयर की थीं। इन्हीं दोनों बच्चों की डिलीवरी के वक्त बेटे का निधन हो गया है,वहीं नवजात बेटी सुरक्षित है।

