मौसम अपडेट: रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज–चमक के साथ पड़ रही बारिश के बौछार
रायपुर: राजधानी रायपुर समेत आस पास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी में 8:00 के करीब मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ रही है। फिल हाल रायपुरवासियों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है।


वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज ही लू को लेकर चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग में लू चलेगी। दरअसल प्रदेश भर में इन दिनों रोजाना की सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है और गर्मी व उमस से लोग हलाकान होने लगे है। बुधवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो छह वर्ष 2016 में अप्रैल माह के रिकार्ड अधिकतम तापमान के बराबर पहुंच गया ह

