June 11, 2026

Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

IMG-20220412-WA0012

गरियाबंद: एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अन्तर्गत ग्राम दादरपारा, ग्राम थुहापानी, ग्राम नगरार में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकता हेतु 03 पद एवं ग्राम गरगट्टी परसूली, ग्राम पण्डरीपानी, ग्राम सम्बलपुर, ग्राम नागाबुड़ा(3), ग्राम छिन्दौला, ग्राम पेण्ड्रा, ग्राम मजरकट्टा (2), ग्राम दांतबाय (1), ग्राम गोडलबाय, ग्राम दशपुर, ग्राम बेगरपाला(1) हेतु आंगनबाड़ी सहायिका के 11 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।


कार्यकर्ता/सहायिका हेतु आयु सीमा 18 से 44 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन 20 मई 2022 तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में सीधे या फिर पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय गरियाबंद और संबंधित ग्राम पंचायत से संपर्क किया जा सकता है।


You may have missed