April 18, 2026

इस विश्वविद्यालय में निकली टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्तियां

CHHATTISGARH SHIKSHAK BHARTY

भोपालः भोपाल में स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्तियां निकली है। यहां दो पद नॉन टीचिंग व 49 टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2022 निर्धारित की गई है।


बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की ओर से जारी भर्ती नोटिस के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्ववविद्यालय की वेबसाइट bu.bhopal.ac.in से आवेदन डाउनलोड करके भरके जमा करना होगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन-
वेबसाइट bu.bhopal.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन पत्र भरने के बाद उसके साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों, अंकसूचियों की सत्यापित छायाप्रतियों आदि को लगाएं। इसके बाद 5 मई 2022 तक कुलसचिव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्यप्रदेश -462026 पर जमा करा दें।

भर्ती डिटेल्स
नॉन टीचिंग पद – कुल रिक्तियां 2
लाइब्रेरियन -1
असिस्टेंट लाइब्रेरियन -1

टीचिंग पद – कुल रिक्तियां 49
प्राध्यापक -13
सह-प्राध्यापक-11
सहायक प्राध्यापक-25


You may have missed