April 19, 2026

अब नींबुओं पर टिकी चोरों की नजर: व्यापारी की दुकान से 42 किलो नींबू पार

IMG_20220421_100732

जयपुर: नींबू के बेहताशा बढ़ते भावों के बाद अब यह राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरों के निशाने पर आ गया है. हालात ये हो गये हैं कि सब्जी मंडी में अब चोर निंबू (Lemon) पर धावा बोलने लगे हैं. जयपुर की सबसे बड़ी मुहाना सब्जी मंडी में नींबू चोरी (Theft) की वारदातें बढ़ने लगी हैं. चोर मुहाना मंडी से नींबू के कई कैरेट, कट्टे और कार्टन पार कर ले गये. मंडी मे नींबू चोरी की बढ़ती वारदातों से परेशान व्यापारियों ने स्थानीय थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. उसके बाद अब पुलिस नींबू चोरों को पकड़ने के लिये सक्रिय हो गई है.


मुहाना मंडी व्यापारी दीपक शर्मा के यहां से गत 12 अप्रेल को 30 किलो नींबू चोरी हो गये थे. एक बार के नुकसान को तो दीपक शर्मा सह गये. लेकिन शनिवार को उनकी दुकान से फिर नींबू के दो कार्टन चोरी हो गये. उनमें 42 किलो नींबू थे. इस पर दीपक शर्मा स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और नींबू चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई. दीपक शर्मा की तरह तीन-चार अन्य व्यापारी भी नींबू चोरी के शिकार होकर स्थानीय थाने पहुंचे हैं.

हालांकि दीपक शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई उसने मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले. उनमें चोर ऑटो में नींबू के कार्टन ले जाते हुये नजर आ गया. उसके बाद पुलिस ने नींबू चोर को धरदबोचा है. नींबू चोर से हुई पूछताछ में सामने आया कि वह उनको सस्ते दामों में बेच चुका है. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है. नींबू चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है.


You may have missed