April 19, 2026

नो-बॉल को लेकर बवाल: ऋषभ के सपोर्ट में उतरी गर्लफ्रेंड, वायरल हो गया ईशा नेगी का ये इंस्टाग्राम पोस्ट

IMG_20220424_130328

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में नो-बॉल को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस बवाल के केंद्र-बिंदु दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने अंपायर के फैसले से नाराजगी जताते हुए रोवमैन पॉवेल और कुलदीप यादव को पवेलियन लौट आने के लिए कहा था।


अब ऋषभ पंत के बचाव में उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी बड़ा रिएक्शन सामने आया है। राजस्थान की टीम ने दिल्ली को 15 रनों से इस मुकाबले में हरा दिया था। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस मैच से जुड़ा नो बॉल का विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब एक तरफ भारत में ऋषभ पंत की जग रुसवाई हो रही है तो, दूसरी तरफ उनकी ग्रर्लफ्रेंड ईशा नेगी पंत के आलोचकों के लिए बड़ी बात कह डाली।

लंबे समय से रिलेशनशिप में है पंत और ईशा नेगी
ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘गड़बड़ तब होती है जब वे अपने सम्मान के लिए आपके रिएक्शन को दोषी ठहराते हैं।’ ऋषभ पंत और ईशा नेगी कथित तौर पर पांच साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। 2020 की शुरुआत में ऋषभ पंत ने ईशा नेगी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। उस दौरान दोनों वेकेशन पर गए थे. तब पंत ने खुलकर पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था।

20 फरवरी 1997 को जन्मीं ईशा नेगी उत्तराखंड की रहने वाली हैं और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। ईशा देहरादून में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी (सीजेएम स्कूल) की छात्रा रही हैं। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की. अपने ग्लैमरस अदा के लिए ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं।


You may have missed