April 18, 2026

ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका: केंद्रीय सुरक्षा बलों के कई पदों पर बंपर भर्ती

BSF JOB

देहरादून: ग्रेजुएट युवाओं के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में नौकरी का एक सुनहरा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ 2022) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2022 है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में 66 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में 29 पदों पर भर्तियां की जानी है।


इसके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में 62, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी में 14 और सेवा चयन बोर्ड यानी एसएसबी में 82 पदों पर भर्ती होनी है। इन सभी पदों के लिए परीक्षा 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए देश भर में 45 परीक्षा सेंटर बनाए हैं। इसमें एक सेंटर उत्तराखंड के देहरादून में भी होगा।

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा के तहत फिट होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि यानी लास्ट डेट 10 मई 2022 है। उम्मीवार इस लिंक पर क्लिक https://upsconline.nic.in/index.php कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।


You may have missed