April 17, 2026

क्रुणाल पांड्या ने कीरोन पोलार्ड को बीच मैदान में किया ‘Kiss’, Video सोशल मीडिया पर वायरल

IMG-20220425-WA0007

नई दिल्ली: IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) की खराब फॉर्म रविवार को भी जारी रही और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 36 रनों से हरा दिया। मैच के दौरान कई ऐसे मौके आए जब लगा कि मुंबई की टीम जीत जाएगी लेकिन क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और लखनऊ की जीत पर मुहर लगा दी। मैच के दौरान क्रुणाल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर क्रुणाल की इस हरकत की क्या वजह रही. आपको पूरा मामला बता देते हैं।


मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड इस मैच में भी फ्लॉप रहे और बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। क्रुणाल पांड्या ने पोलार्ड को भेजा. जैसे ही उन्होंने पोलार्ड का विकेट लिया वैसे ही वह उनकी तरफ दौड़ कर गए और पोलार्ड के सिर को चूम लिया। हालांकि पोलार्ड ने इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की और वे पवेलियन लौट गए। भले ही पोलार्ड ने इस पर कुछ नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए और उन्होंने क्रुणाल पांड्या को इस हरकत के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई।


You may have missed