April 19, 2026

चोरों ने लगाया गजब का जुगाड़! बुलडोजर से ATM मशीन ही उखाड़ ले गए चोर

IMG-20220426-WA0002

सांगली: चोर अक्सर चोरी करने के नए नए तरीके की खोज में रहते है। लेकिन कभी-कभी वो ऐसा कुछ कर जाते है जिसे देख कर आखों पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी ही तरह का एक मामला महाराष्ट्र के सांगली से सामने आया है, जहां चोर बुलडोजर से एक पूरी एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए है। बुलडोजर स एटीएम मशीन उड़ाने की ये पूरी घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ तौर पर दरवाजा तोड़ बुलडोजर को ATM मशीन उखाड़ते हुए देखा जा सकता है।


चोरों ने बुलडोजर से उखाड़ी एटीएम मशीन
एक YouTube चैनल वायरल स्ट्रिंगर पर शेयर की गई इस क्लिप में एक शख्स एटीएम में एंट्री करते हुए दिख रहा है। फिर वो दरवाजा खोलकर पीछे हट जाता है, इसके बाद एटीएम में बुलजडोजर की एंट्री होती है। जो कांच के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर घुसता है और एटीएम मशीन को अपना निशाना बनाता है। फिर पूरी एटीएम मशीन को तहस-नहस कर दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय एटीएम मशीन में 27 लाख रुपए थे।


You may have missed