April 19, 2026

Power Cut: बिजली कटौती को लेकर फूटा धोनी की पत्नी का गुस्सा, ट्वीट कर सरकार से पूछा ये सवाल

IMG-20220426-WA0001

रांची: राजधानी रांची समेत विभिन्न शहरों में आठ से दस घंटे का पावर कट चल रहा है। आम जनता तो इससे परेशान है ही, अब खास लोग भी परेशानी महसूस करने लगे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने बिजली कट को लकर ट्विट के माध्यम से सवाल उठाया है।


साक्षी धौनी ने ट्विट कर जानना चाहा है कि आखिर इतने वर्षों से झारखंड में बिजली संकट क्यों है। उन्होंने लिखा है कि एक करदाता के तौर पर वह यह जानना चाहती है। मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आइपीएल खेलने में व्यस्त हैं, और उनका परिवार रांची में ही है। यह ट्विट उन्होंने करीब एक साल बाद की है। इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक दो दिनों में रांची का पारा भी 42 डिग्री को छू सकता है। 28 अप्रैल तक पारा के 42 डिग्री पर पहुंच जाने का अनुमान है, और जाहिर सी बात है कि पॉवर कट अभी और रुलाएगा।

मालूम हो झारखंड में प्रतिदिन 4826 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की क्षमता है. फिलहाल, 4246 मेगावाट बिजली उत्पादन रोजाना हो भी रहा है। इनमें 3000 मेगावाट बिजली दूसरे राज्यों को चली जा रही है। झारखंड के हिस्से में महज 1246 मेगावाट बिजली रह पा रही है। बताया जा रहा है कि गर्मी के इस सीजन राज्य में बिजली की मांग 2600 मेगावाट तक पहुंच गई है। आपूर्ति इससे काफी कम हो रही है. जिस वजह से लोड शेडिंग हो रही है।


You may have missed