पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्लीः राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों पर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कई राज्यों ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर महंगाई का बोझ पड़ता रहा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी। राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया।”
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा। मेरी प्रार्थना है कि नंवबर में जो करना था, अब वैट कम करके आप नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं।”

