ओवर टेक के चक्कर में गई युवक की जान: बाइक फिसली और तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया सिर
जशपुर: अक्सर ओवरटेक करने के चक्कर में कई लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। ठीक इसी तरह का एक मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर से सामने आया है, जहां आज सुबह एक यात्री बस ने 13 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चा बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक फिसली तो बच्चा सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रही बस उसका सिर कुचलते हुए निकल गई। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण वाहनों के निकलने की जगह नहीं है। हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, रेस्ट हाउस पारा निवासी ताजुद्दीन अंसारी का 13 साल का बेटा अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। अभी वे घर से कुछ दूर अंबिकापुर रोड पर पहुंचा था कि ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गई। इसके चलते पीछे बैठा बच्चा स्लिप हो गया और सड़क पर आ गिरा। तभी अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही बस उसका सिर कुचलते हुए निकल गई।

