June 5, 2026

10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जल्द जारी होगा परिणाम

PEPAR2

बालोद: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब जल्द ही परीक्षा के परिणाम घोषित किये जायेंगे। 15 मई तक कर 10वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।


बालोद जिले के निपानी गांव में स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि 15 मई तक 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हो जाएंगे। 10 के परिणाम आने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी चल रही है।


You may have missed