Jacqueline Fernandez: मुश्किलों में जैकलीन फर्नांडीज, ईडी ने किया 7.27 करोड़ की संपत्ति को कुर्क
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें इन दिनों कम होती नजर नहीं आ रही है। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बना गया था।



वहीं, कई दिनों तक लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहीं जैकलीन की इस मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, ED ने जबरन वसूली केस में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की है. इस अटैच्ड संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपोज्ट भी शामिल है.
ED के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे. सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे गिफ्ट्स दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफो में कार, महंगे सामान और फंड शामिल है. मालूम हो, जैकलीन काफी समय से ED की रडार में थीं. जबसे उनके और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते का खुलासा हुआ तबसे जैकलीन का नाम विवादों में छाया हुआ है.
सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 200 करोड़ ठगे थे. फिर सुकेश ने जैकलीन को इन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे महंगे तोहफे दिए थे. इनमें डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा जैसे महंगे तोहफे शामिल हैं. सुकेश ने ये सारा पैसा क्राइम कर कमाया था. ईडी के मुताबिक अभी जैकलीन के खिलाफ ये शुरुआती कार्रवाई है. जैकलीन इस केस में और भी ज्यादा फंस सकती है. ईडी जैकलीन की और भी संपत्ति को अटैच कर सकती है

