April 18, 2026

‘नाचेंगे सारी रात’ फेम तरसेम सिंह सैनी का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

IMG_20220430_175206

लंदन: ब्रिटिश इंडियन सिंगर तरसेम सिंह सैनी का 29 अप्रैल को लंदन में निधन हो गया है। पिछले 2 साल से वो हर्निया की बीमारी से जूझ रहे थे. जिसकी वजह से वो कोमा में चले गये थे. कोमा में जाने के बाद उनकी सेहत और बिगड़ गयी थी.


संगीत जगत में शोक की लहर
सिंगर के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. उनके सेलेब्स और फैंसल उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं. तरसेम सिंह सैनी को Taz और Stereo Nation के नाम से जाना जाता है. Taz ने 90 के दशक में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत क्रॉस कल्चरल एशियन म्यूजिक के साथ की थी. उस दौरान उन्होंने नाचेंगे सारी रात, गला गौरियां और प्यार हो गया जैसे गाने पॉपुलर हुए थे.

 

इन फिल्मों को दिए तरसेम सिंह सैनी ने गाने
ताज ने फिल्म ‘तुम बिन’ का ‘दारू विच प्यार’, फिल्म ‘कोई मिल गया’ का ‘इट्स मैजिक’ और ‘रेस’ का ‘मुझपे तो जादू’ जैसे पॉप्युलर गाने गाने गाए थे और सभी हिट हुए थे। उन्होंने 80s में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत क्रॉस कल्चरल एशियन म्यूजिक के साथ कर ली थी। ताज को एशियन फ्यूजन म्यूजिक को क्रिएट करने के लिए भी जाना जाता है। सिंगर के निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर रहा है। सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहा है। म्यजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर फैल गई है। टीवी और फिल्मीं जगत के कलाकार सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।


You may have missed