April 19, 2026

उर्फी ने प्लास्ट‍िक को चूल्हे में सेक कर बनाया तकिए जैसा टॉप, यूजर बोले- मेरा तकिया ले गई

IMG_20220430_194952

मुंबई: हमेशा अपने अतरंगी अवतार से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसका किसी को भी कोई उम्मीद नहीं थी। दरअसल उर्फी की नई तस्वीरों की तरह उनका नया लुक भी सामने आया है। हर बार की तरह उर्फी जावेद ने फिर से फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट किया है।


उर्फी जावेद ने खुद इस बात का खुलासा अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया है। उन्होंने बताया कि मैंने प्लास्ट‍िक को चूल्हे पर सेक कर अपना टॉप बनाया है। वैसे तो उर्फी ने अपने लुक को सिंपल रखा है। पिंक बैकलेस ट्यूब टॉप को उर्फी ने व्हाइट जींस और हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अपने बैकलेस टॉप को फ्लॉन्ट करने के लिए उर्फी जावेद ने फ्रंट साइड ट्विस्टेड हाई हेयरबन बनाया है। इस किलर लुक को पैपराजी के सामने फ्लॉन्ट करने में उर्फी जावेद ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उर्फी ने मिनिमल मेकअप, न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और सटल आईमेकअप के साथ अपने लुक को ग्लैमरस बनाया है।


You may have missed