रायपुर के पुरानी बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक के बीच टक्कर में एक युवक की मौत
रायपुर: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना इलाके में आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में टक्कर होने की वजह से एक की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि आज दोपहर-शाम के बीच में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।



