Breaking: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव
रायपुर: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के वार्षिक परीक्षा के तारीखों में बदलाव किया है। अब तीन मई को आयोजित होने वाली परीक्षा 13 मई को करवाई जाएगी। यानी जिन कक्षाओं की परीक्षा 3 मई को होने वाली थी, वह अब 13 मई को आयोजित होगी।


इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीए और बीएससी की तीनों वर्ष की परीक्षा 3 मई को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने उसमें संसोधन करते हुए 13 मई को आयोजित करने का फैसला लिया है।
देशभर में तीन मई को ईद मनाया जाएगा। इस दिन देश में अवकाश रहेगा। लिहाजा विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षा कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करते हुए 13 मई को करवाने का फैसला किया है।

