June 6, 2026

भीषण गर्मी के बीच फिर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

BARISHHH

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी के बीच आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।


गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में आने वाली दो चार दिनों में बारिश की वजह से हल्की राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा सहित कई जिलों में इन दिनों धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बरसात शुरू है। इसकी वजह से मौसम में परिवर्तन भी देखने को समय समय पर मिलता रहता है। ऐसा ही हाल रहा तो लोगों को आने वाले दिनों में जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने 4 मई तक उत्तर पश्चिमी और पूर्वी भारत में और 3 मई तक पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी कर दी है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बनी है। आसमान में गरज के साथ विकास की संभावना।


You may have missed