June 6, 2026

छत्तीसगढ़: NGO की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा, 4 महिला समेत एक युवक गिरफ्तार

Chhattisgarh Sex Racket

बिलासपुर: बिलासपुर के सरकंडा थाना पुलिस ने एनजीओ की आड़ में संचालित हो रहे सैक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


सरकंडा थाना पुलिस को मुखबिर से बंगालीपारा में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बंगालीपारा इलाके में शुक्रवार को दबिश दी और 4 महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तब वहां से आपत्तिजनक सामान के साथ ही रुपए भी मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस युवक और महिलाओं से पूछताछ कर रही है।


You may have missed