April 20, 2026

WATCH VIDEO: गोलीबारी से दहल उठी राजधानी, बदमाशों ने सरेआम कार पर की फायरिंग

DELHI SUBHASH NAGAR FIRING

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार रात को मंडी यूनियन के चेरमैन और उनके भाई पर खुलेआम हुई फायरिंग से लोग दहशत में हैं। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना हरिनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक दोनों कार से दिल्ली के तिहार गांव की तरफ जा रहे थे। फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सफेद रंग की कार में जा रहे अजय चौधरी की कार ट्रैफिक में फंस जाती है। तभी स्कूटी सवार तीन युवक आते हैं और कार पर गोलियां चलाने लगते हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है ड्राइवर सीट पर बैठा शख्स हाथों से पीछे बैठे शख्स को लगातार नीचे झुकने के लिए कहता है और गाड़ी को रेस देकर आगे बढ़ा देता है। फिर कार उलट जाती है और पीछे की ओर चली जाती है। इस हमले में मंडी यूनियन के अध्यक्ष अजय चौधरी और उनके भाई जसवंत दोनों घायल हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक उनकी कार पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। पश्चिम जिले के डीसीपी ने कहा कि अभी तक फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन आशंका है कि इस घटना के पीछे सलमान त्यागी गैंग का हाथ हो सकता है, जो फिलहाल जेल में बंद है। अजय चौधरी की उससे दुश्मनी चल रही है। उन्होंने आगे कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed