सड़क पर रील्स बनाते सलमान खान गिरफ्तार: रोड पर लग गया था जाम
लखनऊ: पुलिस ने सलमान खान को सड़क पर रील्स बनाते गिरफ्तार किया है। दरअसल राजधानी लखनऊ में डुप्लीकेट सलमान खान को घंटाघर पर रील बनाते वक्त पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। इसके बाद शांति भंग को लेकर धारा 151 में चालान कर दिया गया है। दरअसल डुप्लीकेट सलमान खान सड़क पर वीडियो रील बना रहा था। डुप्लीकेट सलमान खान को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी. जिससे जाम की स्थिति बन गई। बता दें कि डुप्लीकेट सलमान खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उन्हें अक्सर रीलों पर देखा जाता है।



वहां जाम की वजह से दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों में से किसी ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद ठाकुरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घंटाघर पर वीडियो बनाते समय डुप्लीकेट सलमान खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिर उसे ठाकुरगंज थाने लाया गय। । डुप्लीकेट सलमान पर धारा 151 के तहत शांति भंग कार्रवाई की गई है.।पकड़ा गया युवक आजम अंसारी अभिनेता सलमान की तरह ही कपड़े पहनकर उसी की हूबहू एक्टिंग करके फेसबुक पर रील पोस्ट करता है। इस कारण इंटरनेट मीडिया पर उसे फालोवर भी काफी हैं।

