April 18, 2026

Ashram Web Series 3: आश्रम वेब सीरीज 3 के तीसरे सीजन का मोशन वीडियो हुआ रिलीज

ashram

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी इस दमदार वेब सीरीज को लेकर आ रहे हैं। दरअसल बॉबी की वेब सीरीज आश्रम का तीसरा सीजन बहुत जल्द आने वाला है। आश्रम के तीसरे सीजन का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज किया गया है।


बॉबी देओल और ईशा गुप्ता ने शेयर किया वीडियो
ईशा गुप्ता और बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज के इस मोशन वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में आश्रम सीजन 3 का लोगो साफ नजर आ रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में आग की लपटे नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर फैंस काफी उत्साहित है और लगातार कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में दिखाया गया है कि लोगों को आश्रम से जुड़े रहने के लिए बाबा उकसाता है। इस वेब सीरीज की कहानी काल्पनिक शहर काशीपुर पर आधारित है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। अब तक के दो सीजन में इस वेब सीरीज की कहानी ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती दिखाई दी थी।

ईशा गुप्ता आएंगी नजर
आश्रम वेब सीरीज के तीसरे सीजन में बॉलीवुड की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी। ऐसे में दर्शकों का एक्साइटमेंट इस वेब सीरीज को लेकर और भी बढ़ गया है।


You may have missed