April 22, 2026

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन, राजनीति गलियारों में शोक की लहर

nidhan

नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन हो गया हैं। 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। निधन की खबर से राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।


कांग्रेस नेता और सुखराम शर्मा के पोते आश्रय शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में दादा के निधन की जानकारी दी थी। मंगलवार रात को उन्होंने लिखा, ‘अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।’ आश्रय शर्मा ने दादा संग अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, फेसबुक पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि सुखराम का निधन कब हुआ।

सुखराम को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, फिर उनको मंडी (हिमाचल प्रदेश) के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। फिर बाद में उनको एयरलिफ्ट करके सात मई को दिल्ली एम्स लाया गया था। जिसके बाद अब निधन की खबर उनके पोते ने दी है।


You may have missed