June 3, 2026

अनोखा मामला: तूफान के बीच समुद्र में तैरकर आया सोने का मंदिर! देखें Video

IMG_20220511_213314

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच यहां एक अचंभित कर देने वाली घटना हुई है। आसनी तूफान के कारण ऊंची उठ रही लहरों में बीच समुद्र तट पर सोने जैसा का एक मंदिर तैयार हुआ दिखाई दिया है। तटरक्षक बलों ने इस मंदिर को निकाल लिया है और जांच के लिए शीर्ष अधिकारियों को सूचित कर दिया है।


स्थानीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि हो सकता है कि यह किसी दूसरे देश से आया हो। हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है, लेकिन समुद्र में सोने जैसा मंदिर तैर कर आने के कारण इसके प्रति यहां लोगों में आस्था बढ़ गई है और सुनहरे मंदिर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

चक्रवात ‘आसनी’ के आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में तट को आज छू सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात ‘आसनी’ पहले की तुलना में काफी कमजोर हो चुका है लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर तटवर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ जवानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।


You may have missed