देखें Video: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 2 पायलट की मौत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। एयरपोर्ट के रनवे पर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में 2 पायलट सवार थे। जिसमें दोनों पायलट की मौत हो गई है।


बताया जा रहा है लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हादसे में 2 पायलट की मौत हो गई है। इस हादसे में जान गवाने वाले पायलट का नाम कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव है।
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आज देर शाम एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। #रायपुर #Raipur #HelicopterCrashes pic.twitter.com/kfglsF6b2X
— जनहित खबर छत्तीसगढ़ (JKC NEWS) (@JkcNews) May 12, 2022
सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस हादसे को लेकर ने ट्वीट कर दुख जताया है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली.
इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है।
इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
ॐ शांति:
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 12, 2022

