रायपुर:राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बड़ा हादस हो गया है। यहां देर शाम लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसमे 2 पायलट सवार थे, जिसमे दोनों पायलट कैप्टन पांडा और कैप्टन श्रीवास्तव की मौत हो गई है। यह हादसा टेस्टिंग के दौरान हुआ।