पुलिस भर्ती: सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर की सीधी भर्ती
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी भर्ती निकली है। नया रायपुर अटल नगर पुलिस मुख्यालय से सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर की सीधी भर्ती निकाली गई है।


रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों का परीक्षण निर्धारित तिथिवार किया जायेगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षण में शामिल होने के लिए प्रवेश-पत्र 14 मई से छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट cgpolice.gov.in और web.cgstate.gov.in/CGPOLICE/ से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षण तिथि एवं परीक्षण स्थल की जानकारी प्रवेश-पत्र में अंकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

