10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होते ही ठप्प हुई माशिमं की वेब साइट, छात्र हो रहे परेशान, इस लिंक से देखें अपना परिणाम
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने ये नतीजे जारी किये। इस बार जारी नतीजों में भी छात्राओं ने बजी मारी है। रायगढ़ सुमन पटेल ने 10वीं कक्षा में 98.67 फीसदी अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है। वहीं 12वीं कक्षा में बालोद के रितेश कुमार साहू ने टॉप किया है।


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किये। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने टॉपर्स की प्राथमिक सूची जारी की
छात्र अपना परिणाम नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। cgbse.nic.in
उल्लेखनीय है कि, जैसे ही स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम ने नतीजे घोषित किये, वैसे ही माध्यमिक शिक्षा मंडल कि वेब साइट ठप्प हो गई। साइट के ठप्प होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दो लिंक छात्रों कि सहूलियत के लिए जारी किये हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से दोनों ही लिंक नहीं खुल रहे हैं।

