July 21, 2026

12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र ने छत से छलांग लगाकर दी जान…

chhata

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए है। इसी बीच राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है कि 12वीं की परीक्षा में फेल होने की जानकारी मिलने के बाद ए​क छात्र ने खुदकुशी कर ली है। मृतक छात्र का नाम सहस्त्रांशु पांडे बताया जा रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।


बता दें कि आज 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आया है। इसमें डंगनिया निवासी सहस्त्रांशु पांडे को अनुत्तीर्ण होने की जानकारी मिलने के बाद उसने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


You may have missed