महंगाई की एक और मार: अब बढे सीएनजी के दाम
नई दिल्ली: साल 2022 में लोगों को महंगाई का झटके पे झटका लग रहा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने तक के सामने के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं अब आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने देशभर में सीएनजी के दामों में की बढ़ोतरी की है। गैस कंपनी की तरफ से 2 रुपये प्रतिकिलो पर बढ़ाए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में अब सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। बढ़े हुए दाम रविवार सुबह से ही लागू हो गए हैं।


गौरतलब है कि इसस पहले दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 14 अप्रैल को बढ़ोतरी हुई थी। सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ था। 14 अप्रैल को दिल्ली में सीएनजी का दाम 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था जो पहले 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम था।
आपको बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक महीने से अधिक समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) 105.41 रुपये प्रति लीटर पर, जबकि डीजल (Diesel) 96.67 रुपये प्रति लीटर बिका।

