September 10, 2026

राहत की खबर: देशभर में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 1569 मरीज, 19 लोगों की मौत

CORONATHI

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों का नया आंकड़ा आ गया है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 1569 मरीज मिले हैं. यह आंकड़ा राहत देने वाला है क्योंकि सोमवार के मुकाबले आज केस 28.7 फीसदी कम हुए हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड से 19 लोगों ने जान गंवाई है.


बता दें कि देश में अबतक कोविड से पांच लाख से ज्यादा (5,24,260) लोगों ने जान गंवाई है. जिन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं उसमें दिल्ली (377), केरल (321), हरियाणा (218), उत्तर प्रदेश (138) और महाराष्ट्र (129) शामिल हैं. कुल नए केसों के 75.4 फीसदी इन पांच राज्यों से ही हैं. नए केसों में अकेले दिल्ली की भागीदारी 24.03 फीसदी है.


You may have missed