Video: 4 मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई ‘सुपर शेषनाग’: रायपुर, भिलाई और दुर्ग होते पहुंची नागपुर
रायपुर: रायपुर रेल मंडल से सोमवार 16 मई को 4 मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई सुपर शेषनाग मंडल के स्टेशनों से गुजरी। यह गाड़ी कोरबा से 12:00 बजे रवाना होकर रायपुर से लगभग शाम 7.10 बजे गुजरी। यह गाड़ी भिलाई पावर हाउस, दूर्ग होते हुए नागपुर पहुंची। इस गाड़ी में चार माल गाड़ियों को एक साथ जोड़ कर चलाया गया।


राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करता #SECR. कोरबा/ बिलासपुर में कोयले के 4 रेक को एक साथ जोड़कर 2.8 km से भी लंबी मालगाड़ी सुपर शेषनाग का सफल परिचालन। रायपुर मंडल के सिलयारी स्टेशन से इसका विहंगम दृश्य.@RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @GMSECR pic.twitter.com/zOLqVLLkqC
— South East Central Railway (@secrail) May 16, 2022
सभी गाड़ियों में कोयला लदान किया हुआ था सभी वैगनों को मिलाकर लगभग 237 वेगन एवं 4 लोकोमोटिव 4 गार्ड डिब्बे शामिल थे। सुपर शेषनाग गाड़ी में 12 क्रू मेंबर भी मौजूद रहे, जो गाड़ी का परिचालन कर रहे थे। इसके बाद जी केबिन से चार माल गाड़ियों के स्थान पर दो-दो माल गाड़ियों को जोड़कर long-haul बनाकर चलाया गया।

