July 20, 2026

भेंट-मुलाकात: सीएम भूपेश बघेल ने कोंटा में की बड़ी घोषणाएं

konta

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण में आज से बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान भूपेश बघेल ने कोंटा में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने वहां उप तहसील जगरगुंडा को तहसील बनाने की घोषणा की। उप तहसील दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की।


सीएम ने कोंटा ब्लाक के बंडा गांव और जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन, कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा की। कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर और स्टाफ निवास का निर्माण करने ककी घोषणा की।

उन्होंने दुब्बाटोटा में खेल मैदान निर्माण, छत्तीसगढ़ की सीमा पर छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण और एर्राबोर में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।


You may have missed