June 4, 2026

घर बना सर्पलोक! बाथरूम से निकला 60 से ज्यादा जहरीले सांपों का झुंड, दहशत में लोग

ghar ke bthroom me sanp

मुजफ्फरनगर: इलाके के लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब एक घर से एक या दो नहीं, बल्कि 60 से ज्यादा जहरीले सांपों का झुड़ मिला है। यह पूरा मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के अशोक विहार का है। जहां एक घर के बाथरूम में 60 से ज्यादा जहरीले सांप और सांपों के 75 अंडे भी निकले हैं। फिलहाल सभी सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया गया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण घर में सांप घुसे और उनसे प्रजनन से घर सर्पलोक बन गया। उन्होंने कॉलोनी में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।


यह मामला खतौली थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी का है। मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक विहार आवास विकास कॉलोनी में कढ़ली गांव निवासी रंजीत सिंह का मकान है, जिसे उन्होंने नरेशपाल को किराये पर दिया हुआ था। 8 मई को नरेशपाल की पत्नी ने वाशिंग मशीन के पास सांप घूमते देखा। इसके बाद कुछ और सांपों को देखा गया। जिन्हें पकड़वाकर जंगल में छोड़ दिया गया। हालांकि, सांप निकलने के बाद नरेशपाल ने मकान स्वामी को बताकर घर खाली कर दिया था। जिसके बाद रंजीत सिंह ने सांपों की तलाश में बुधवार को मजदूरों से बाथरूम और शौचालय के फर्श को उखड़वाया तो उसके नीचे करीब 60 से ज्यादा सांप और उनके अंडों के 75 खोल निकले।


You may have missed