June 3, 2026

फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों ने किया काम बंद, रायपुरवासियों को हो सकता है जल संकट

pani 1

रायपुर: रायपुरवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। जिसके कारण रायपुर में पानी की सप्लाई का संकट खड़ा हो सकता है। लगभग 60 से ज्यादा कर्मचारियों ने प्लांट में काम बंद कर दिया है।


कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार कम भुगतान कर रहा है। पीएफ के पैसे उनके वेतन से काटे तो जा रहे हैं, लेकिन खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी काम ठप रहेगा। दूसरी ओर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता ने इस मसले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं प्लेसमेंट एजेंसी के ठेकेदार ने कर्मचारियों की हड़ताल को गलत बताते हुए पूरा भुगतान करने की बात कही है।


You may have missed