July 21, 2026

CBI Raid: लालू यादव और राबड़ी देवी के 17 ठिकानों पर सीबीआइ का छापा

LALU PRASAD

नई दिल्ली: राजद अध्‍यक्ष लालू यादव, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी बड़ी बेटी मीसा भारती और इनके परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ ने छापेमारी की है। मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। इस संबंध में सीबीआइ की जांच पहले से चल रही है और पहले भी छापे पड़ चुके हैं।


पटना में सुबह के साढ़े छह बजे ही सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले में नए सुबूत मिलने के बाद सीबीआइ ने नया केस दर्ज किया है।


You may have missed