April 18, 2026

Video Viral: आउट होने पर इस बल्लेबाज ने ड्रेसिंग रूम में की तोड़फोड़, BCCI ने लगाई फटकार

Matthew Wade

मुंबई: गुजरात टाइटंस (GT) के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ गुरुवार को खेले गए IPL मैच में खुद को विवादित तरीके से आउट दिए जाने के बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर जमकर तोड़फोड़ मचाई। इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।


वहीं IPL की आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर BCCI ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को जमकर फटकार लगाई है। BCCI ने मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल एक का अपराधी माना है।आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

क्या था मामला
दरअसल, ये मैच में RCB की ओर से ग्लेन मैक्सवेल छठा ओवर लेकर आए, जिनके ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने स्वीप लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का मामूली सा किनारा लेकर पैड पर लगी और ऑन साइड की ओर चली गई। मैथ्यू वेड रन दौड़ पड़े, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने अपील कर दी और अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। इसके बाद मैथ्यू वेड ने तुरंत अपना बल्ला दिखाकर डीआरएस की मांग कर दी कि उनका बल्ला गेंद पर लगा है।

थर्ड अंपायर ने फुटेज में पाया कि बैट और बॉल का संपर्क हुआ है, लेकिन अल्ट्राएज में देखा तो उसमें कोई हरकत नहीं थी। ऐसे में अंपायर ने बाकी का काम करके उन्हें LBW आउट करार देने का फैसला किया। इसके बाद क्या था मैथ्यू वेड भड़क उठे। मैदान से बाहर जाते समय उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर बल्ला फेंक दिया, हेलमेट भी फेंक कर तोड़फोड़ मचाई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।


You may have missed